1. पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 रखी गई है, किसी भी परिस्थिति में अंतिम तिथि के पश्चात पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा।

2. राजस्थान के विद्यालयों में अध्यनरत खंडेलवाल समाज के छात्र एवं छात्राएँ जिन्होंने सत्र 2026 में कक्षा दसवी एवं बारहवीं की परीक्षा दी है वे ही पंजीकरण के लिए योग्य है।

3. जिनका परिणाम पंजीकरण की अंतिम तिथि तक नहीं आता है वे भी पंजीकरण करा सकते है।

4. किसी भी विद्यार्थी ने अगर फॉर्म में जानकारी गलत भरी है तो उसका पंजीकरण स्वत: ही निरस्त माना जाएगा।

5. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं अन्य बोर्ड में अगर विषय 5 से ज्यादा है तो टॉप 5 विषयों का योग ही मान्य होगा।

6. सभी छात्र एवं छात्राओ को दिनांक 31 मई 2026 को समारोह स्थल खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(KVGIT) वैशाली नगर, जयपुर पर निर्धारित समय पर परीक्षा परिणाम की प्रति के साथ उपस्थित रहना होगा, अभिभावकों को पंजीकृत छात्र एवं छात्राओ का पुरस्कार नहीं दिया जायेगा एवं अनुपस्थिति की स्थिती में कोई भी नकद पुरस्कार या प्रमाण पत्र देय नहीं होगा।

  • सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को प्रथम ₹11000, द्वितीय ₹7100, तृतीय ₹5100 का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2100 का नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
    ऊपर दी गई श्रेणियों में जो छात्राएं चयनित नहीं हुई है किंतु उनके 60% से अधिक अंक है उन्हें भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सत्र 2025-26 UPSC, RPSC एवं न्यायिक सर्विसेज में चयनित होने वाले अभ्यर्थी, सीए, सीएस एवं सीएमए की डिग्री प्राप्त करने वाले, नीट, जेईई, क्लैट एवं नेट की परीक्षाओं में AIR 1-100 तक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
  • (b) समारोह में नकद पुरस्कार की कुल राशि लगभग 10-15 लाख रुपये रहेगी।

7. प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता छात्र के साथ केवल दो व्यक्तियों को समारोह में आने की अनुमति है। यदि आपके साथ दो से अधिक व्यक्ति आ रहे हैं तो कृपया पहले 7339978543 पर सूचित करें।

8. समिति का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।
नोट: 10th व 12th में समान रैंक वाले प्रत्येक वर्ग में एक से अधिक विद्यार्थीयों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Get In Touch

    captcha
    X
    Get in touch